ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bhagoria Utsav होगा राजकीय पर्व एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित : CM शिवराज

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अलीराजपुर में जनजातीय वर्ग के भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा के साथ भगोरिया नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री चौहान ने एक खुली जीप में नगर भ्रमण कर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक वेषभूषा पहन कर भगोरिया नृत्य करते हुए वाहन के आगे-आगे चल रहे थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री चौहान ने भगोरिया उत्सव के दौरान स्थानीय बस स्टेंड पर सभा को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे त्यौहार, जीवन-मूल्य एवं उत्सव के पल आनंदित करते हैं। आज भगोरिया उत्सव है, मैं सभी भाई-बहनों को भगोरिया की बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगोरिया उत्सव जनजातीय परंपरा का अभिन्न अंग और लोक उत्सव है। मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि भगोरिया को राजकीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा और इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम सोरवा में बाबा छीतू किराड़ के किले का जीर्णोद्धार, उनका भव्य स्मारक बनाने और अलीराजपुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोंडवा स्थित रानी काजल माता मंदिर से धनबायडी तक 3 किलोमीटर लम्बाई की सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!