राज्य

Rahul Gandhi पर 2014 से 2024 तक कब-कब दर्ज हुए मुकदमे, सबसे ज्यादा 2019 में हुई थी FIR

Rahul Gandhi पर 2014 से 2024 तक कब-कब दर्ज हुए मुकदमे, सबसे ज्यादा 2019 में हुई थी FIR

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

संसद परिसर में धक्का-मुक्की कांड पर विवाद बना हुआ है। इस विवाद के बाद राहुल गांधी रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुए और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल, राहुल गांधी के ऊपर बीजेपी पर मिनिशाली प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का देने का आरोप है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, राहुल गांधी के ऊपर यह केस मुद्दे को डायवर्ट करने के लिए हो रही है। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, बीजेपी की तरफ से ऐसे कई मुकदमे दर्ज कराए गए है। आइए आपको बताते है कि साल 2014 से 2024 तक राहुल गांधी के ऊपर कितने मुकदमे दर्ज हुए…

टीवी 9 की खबर के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर साल 2014 से अब तक 20 से ज्यादा मुकदमा दर्ज हो चुके हैं। साल 2019 में राहुल पर सबसे ज्यादा 5 मुकदमे दर्ज किए गए थे। राहुल गांधी पर साल 2019 में दर्ज हुए एक मुकदमे में दोषी भी पाए जा चुके हैं। वहीं, राहुल गांधी पर कई मुकदमों का ट्रायल कोर्ट में जारी है।

– राहुल गांधी पर साल 2014 में पहला मुकदमा महाराष्ट्र में दर्ज हुआ था। यह केस महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित जॉइंट सिविल जज की अदालत में दर्ज किया गया था। राहुल पर यह केस गांधी की हत्या में आरएसएस की भूमिका बताने को लेकर किया गया था। यह केस क्रिमिनल और सिविल मानहानि से जुड़ा है।

– 2016 में राहुल गांधी पर असम की राजधानी गुवाहाटी में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह केस चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में दर्ज किया गया था। दरअसल, राहुल ने हत्या से जुड़े एक मामले में संघ पर विवादित टिप्पणी की थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

– राहुल गांधी पर साल 2018 में 3 मुकदमे दर्ज हुए थे। पहला मुकदमा उत्तर प्रदेश के लखनऊ और दूसरा मुकदमा सुल्तानपुर में दर्ज किया गया था। वहीं, तीसरा मुकदमा झारखंड के रांची में दर्ज किया गया था। राहुल पर ये मुकदमा पीएम मोदी और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर किया गया था। यह मुकदमा भी मानहानि से जुड़ा हुआ है।

– वहीं, साल 2019 में राहुल गांधी पर सबसे ज्यादा 5 मुकदमे दर्ज हुए थे। यह मुकदमे देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज हुए थे। मामला मोदी सरनेम से जुड़ा था। राहुल ने एक रैली में सवाल उठाते हुए कहा था कि सारे मोदी सरनेम के लोग ही चोर क्यों हैं? सूरत केस में उन्हें दोषी भी ठहराया जा चुका है और बाकी मामलों की सुनवाई चल रही है।

– साल 2021 में राहुल गांधी पर 3 मुकदमे दर्ज हुए थे। पहला मुकदमा झारखंड के चाईबासा, दूसरा मुकदमा दिल्ली और तीसरा मुकदमा मुंबई में दर्ज किया गया।

– साल 2022 में राहुल गांधी पर दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। पहला मुकदमा बेंगलुरु में दर्ज किया गया। यह केस कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ा है। राहुल पर दूसरा मामला लखनऊ में दर्ज है। राहुल पर इस केस में वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी का आरोप है।

– साल 2023 में मोदी समाज को अपमानित के आरोप में राहुल गांधी पर सूरत में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा सूरत के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के पास दर्ज किया गया था।

– साल 2024 में राहुल गांधी के ऊपर अब तक 4 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जनवरी 2024 में असम में राहुल पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसी महीने राहुल पर कर्नाटक के बेंगलुरु में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को लेकर विवादित टिप्पणी के आरोप में केस दर्ज किया गया।

सितंबर महीने में राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय और आरक्षण को लेकर टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल गांधी के ऊपर दिल्ली में 3 जगहों पर केस दर्ज हुए थे। वहीं, अब अब राहुल पर संसद में मारपीट के आरोप में केस दर्ज हुआ है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!