
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
अंबिकापुर में विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक, मुख्य अभियंता से कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा
23 जून को अंबिकापुर में विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। राधेश्याम जायसवाल व नवरतन बरेठ की उपस्थिति में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और मुख्य अभियंता ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
अंबिकापुर में विद्युत कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं पर होगा शीघ्र समाधान – राधेश्याम जायसवाल
📍 अंबिकापुर, 25 जून 2025।
भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री व विद्युत प्रभारी श्री राधेश्याम जायसवाल एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ का अंबिकापुर क्षेत्र में प्रवास हुआ। इस अवसर पर अंबिकापुर, मनेन्द्रगढ़ व कुनकुरी सर्किल के विभिन्न संभागों से आए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में महासंघ की उपलब्धियों और आगामी अधिवेशन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सदस्यता अभियान को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।












