छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

अंबिकापुर नगर निगम की बैठक में स्वच्छता, जल आपूर्ति और पेंशन पर लिए गए अहम फैसले

अंबिकापुर नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क निर्माण, पेंशन योजनाओं सहित कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पढ़ें पूरी खबर।

अंबिकापुर नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल बैठक में 16 प्रस्ताव पारित, सफाई पर जुर्माना और विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

महापौर मजूषा भगत की अनुमति से कुछ अतिरिक्त विषयों पर भी विचार.विमर्श किया गया।

अंबिकापुर, 19 मई 2025 | नगर पालिक निगम अंबिकापुर की मेयर-इन-काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आज नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई। महापौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, पेंशन योजनाएं, सड़क निर्माण और भवन निर्माण समेत कुल 16 बिंदुओं पर निर्णय लिए गए

अब सड़क पर कचरा फेंकना पड़ेगा भारी

बैठक में नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया। सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और विज्ञापन चिपकाने पर ₹1000 का जुर्माना तय किया गया है।

 पेयजल आपूर्ति और निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी

भीषण गर्मी और जल संकट को ध्यान में रखते हुए निगम ने सड़क पर टैंकर से जल वितरण के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया है। साथ ही, नमनाकला वार्ड क्रमांक 14 में नई पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार कार्य को स्वीकृति दी गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

40 डेलीवेज कर्मचारियों की होगी अस्थायी नियुक्ति

निगम के सफाई एवं संचालन कार्य को प्रभावी बनाने हेतु 40 अस्थायी डेलीवेज कर्मचारियों की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

अधोसंरचना विकास पर रहेगा फोकस

बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण, नाली, पुल-पुलिया और सीसी रोड के मरम्मत/निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित निविदाओं पर विचार किया गया। साथ ही, नए नगर निगम भवन और महात्मा गांधी स्टेडियम के निर्माण कार्यों के अनुबंध विस्तार की मंजूरी भी दी गई।

दुकानों का हस्तांतरण और नाम परिवर्तन

नगर निगम के अंतर्गत आने वाली विभिन्न दुकानों के हस्तांतरण और नाम परिवर्तन से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर राहत

बैठक में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, मुख्यमंत्री विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी पेंशन योजनाओं समेत विभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्रों को स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के आवेदनों को भी स्वीकृति दी गई।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!