मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के लैपटॉप बरामद

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के लैपटॉप बरामद

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ग्रेटर नोएडा: थाना बीटा-2 पुलिस और गाड़ियों का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले बदमाशों के बीच सिग्मा-3 के पीछे सर्विस रोड पर बीती रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें 2 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।
पकड़े गए बदमाशों में 2 चोर, मिथुन उर्फ मृत्युंजय कुमार पुत्र कामेश्वर निवासी सी16 ओमिक्रॉन प्रथम लाल बिल्डिंग थाना दादरी गौतमबुद्धनगर। दूसरा विशाल उर्फ मोनू पुत्र श्रीलाल महतो निवासी ऐच्छर गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त मिथुन उर्फ मृत्युंजय कुमार पुत्र कामेश्वर गोली लगने से घायल हो गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की स्पलैंडर मो.सा., 2 चोरी के लैपटॉप, 2 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं। जो गाड़ियों के कांच तोड़कर लैपटॉप व मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके द्वारा 1 दर्जन से अधिक लैपटॉप व मोटरसाइकिल चोरी की गई है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।