छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG BREAKING : सीईओ ने की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को पद से हटाया

जशपुरनगर : जिले में सीईओ ने की बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय कार्याे में लापरवाही बरतने के वाले विभिन्न जनपदों के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को उनके पद से हटा दिया है। कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीईओ जनपद पंचायत जशपुर ने आंगनबाड़ी केन्द्र गिरला के कार्यकर्त्ता रेशमा लकड़ा की शैक्षणिक योग्यता फर्जी पाये जाने के फलस्वरूप कार्यकर्त्ता को पद से पृथक किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी प्रकार जनपद सीईओ दुलदुला ने सपघरा ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र पानिकापारा के कार्यकर्त्ता सरिता पैंकरा को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पद से एवं जनपद सीईओ कुनकुरी ने ग्राम पंचायत कलिबा के आंगनबाड़ी केन्द्र घण्डूटोली के आंगनबाड़ी सहायिका श्रद्धा खेस्स को आंगनबाड़ी सहायिका पद से हटा दिया है।

CG BREAKING : सीईओ ने की बड़ी कार्रवाई

इस हेतु संबंधित जनपदों के सीईओ द्वारा उक्त सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को अपने जनपद पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति के बैठक में अनुमोदन किये जाने के पश्चात् छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के निहित प्रावधान के तहत् कार्य में गम्भीर लापरवाही, उदासीनता, आदि कारणों से पद से हटाया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!