
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
एनीकट के लिए 3.16 करोड़ स्वीकृत
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत झांझ एनीकट निर्माण के लिए 3 करोड़ 16 लाख 40 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है।
इसके निर्माण से निस्तार, पेयजल, भू-जल संवर्धन, आवागमन सहित किसानों को स्वयं के साधन से 155 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।








