मौसम ने ली करवट, मिलेगी तपती गर्मी से राहत

रायपुर। प्रदेश में लोगों को तपती गर्मी से बुधवार से थोड़ी राहत के आसार है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।इसके साथ ही गुरुवार से प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने का कहना है कि 16 से 20 मार्च तक प्रदेश भर में अच्छी वर्षा के आसार भी है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ,जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। प्रदेश भर में एडब्ल्यूएस रायगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज बदलने के बाद लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू होगा।  पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवात दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है।