ताजा ख़बरेंनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की धन कटौती कर तालिबान की सहायता कर रही केंद्र सरकार : सीएम केजरीवाल

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की सहायता के लिए अलग से 200 करोड़ रुपये रखे जाने पर सरकार से सवाल किया कि क्या शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली के लिए बजटीय आवंटन में कटौती कर तालिबान शासित देश को धन देना सही है। केजरीवाल ने न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर केंद्र और उच्चतम न्यायालय के बीच मतभेदों पर एक खबर साझा करते हुए सरकार को सलाह दी कि वह दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करे। केजरीवाल ने एक ट्वीट किया, केंद्र सरकार सबसे क्यों लड़ती है?

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

न्यायाधीशों से, उच्चतम न्यायालय से, राज्य सरकारों से, किसानों और व्यापारियों से? सबके साथ झगड़ने से देश की तरक्की नहीं होगी। आप अपना काम कीजिए और दूसरों को भी उनका करने दीजिए। दूसरों के काम में दखल मत दीजिए। केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में फिर से एक खबर का हवाला देते हुए सवाल किया, क्या देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली के धन में कटौती करके तालिबान को धन देना सही है? लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। केंद्र ने 2023-24 के अपने बजट में तालिबान शासित अफगानिस्तान की सहायता के रूप में 200 करोड़ रुपये अलग रखे हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!