Advertisement

प्रत्येक नृतक दल को 25-25 हजार रूपए का किया गया चेक वितरण
कवर्धा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने जनसम्पर्क निधि से कबीरधाम जिले के दुधकंवरा अहिर यादव समाज के 15 नृतक दल को 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की। मंत्री श्री अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे में जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए घोषणाएं की है, जिसकी स्वीकृति प्रदान की गई है। रेस्ट हाउस रेंगाखार कला में दुधकंवरा अहिर यादव समाज के प्रत्येक नृतक दल को 25-25 हजार रूपए का चेक वितरण किया गया। यादव समाज ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्री श्री अकबर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री अकबर अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जिले के अंतिम छोर में बसे गावों में पहुंचकर वहां के निवासियों से सीधा संवाद कर रहे है। वहां के ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी मांग, समस्या और शिकायतों को सुनकर उसका निराकरण भी कर रहे है। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर समाज को आगे बढ़ाने और संस्कृति को जीवंत रखने लगातार कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री अकबर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उनके विकास के लिए घोषणाएं भी की है। जिसकी स्वीकृति दी गई है।
केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने जनसम्पर्क निधि से 15 दुधकंवरा अहिर यादव समाज के नृतक दल को 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत दी। इनमें ग्राम बाधाटोला के गांधीराम यादव, अगरी के धन सिंह यादव, उसरवही के चोवाराम, भेलवाटोला के सामरू यादव, खमरिया के सवन लाला यादव, नयाबाड़ा के दशरत यादव, बावातालाब के महरू यादव, लावा के महंगू यादव, कोयलारझोरी के धूरसिह यादव, लोहारीडीही के कार्तिक यादव, कवर्धा के रोहित यादव, नगवाही के जैपाल यादव, गीधनखार के भुवन यादव, रेंगाखार कला के विकास यादव और अंगना के धनीराम यादव को चेक का वितरण किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57