ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कांग्रेस ने किया कर्नाटक में बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये भत्ता देने का वादा

कांग्रेस ने किया कर्नाटक में बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये भत्ता देने का वादा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कांग्रेस ने सोमवार को कर्नाटक में एक बड़ी घोषणा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर कर्नाटक में बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये भत्ता दिया जाएगा।

बेलगावी में सोमवार को युवा क्रांति सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के लिए 1500 रुपये भत्ता देने की भी घोषणा की। भत्ता दो साल के लिए प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार राज्य में 10 लाख नौकरियां देगी।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक में उनकी पार्टी की सरकार 2.50 लाख रिक्त पदों को भी भरेगी जो खाली हैं।

राहुल गांधी ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, महिलाओं ने अपने कष्टों को सामने रखा है। गृह लक्ष्मी योजना के तहत, प्रत्येक महिला गृहस्वामी को वादे के अनुसार 2,000 रुपये भत्ता मिलेगा और गरीब परिवारों को 10 किलोग्राम चावल मुफ्त दिया जाएगा। गृह ज्योति योजना के तहत कांग्रेस पार्टी ने हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राहुल गांधी ने कहा, सरकार को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण 15 से बढ़ाकर 17 प्रतिशत और जनजाति के लिए तीन से सात प्रतिशत करने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। हमें भ्रष्ट बीजेपी से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए और बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। आप जहां कहेंगे मैं वहां आऊंगा। हम सभी को बीजेपी को हराना चाहिए।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को याद किया और अभूतपूर्व समर्थन देने के लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने जोर देकर कहा, यह देश सभी का है। यह एक या दो व्यक्तियों का नहीं है। देश किसानों, युवाओं और गरीबों का है।

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन और भ्रष्टाचार के बारे में लिखे गए पत्रों का पीएम ने जवाब नहीं दिया है। कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) घोटाले के सिलसिले में जब एक विधायक के बेटे को रंगे हाथों पकड़ा गया और 8 करोड़ रुपये बरामद किए गए तब सरकार ने विधायक का बचाव किया था।

उन्होंने कहा कि पीएसआई, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती में घोटाला हुआ है। लाखों युवा इसकी शिकायत कर रहे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!