Advertisement

हर बार की तरह युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे जी के नेतृत्व में जिला प्रभारियों का जोरदार भव्य स्वागत

हर बार की तरह युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे जी के नेतृत्व में जिला प्रभारियों का जोरदार भव्य स्वागत

प्रदेश खबर/रिखीराम नागेश गरियाबंद:मैनपुर -आज युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे जी के नेतृत्व में बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों विधानसभा स्तरीय बैठक कार्यक्रम में पधारे युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी भूपेंद्र विक्रांत साहू जी व रायपुर सह संभाग प्रभारी भावेंद्र गंगोत्री,जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा जी का बाजे गाजे के साथ जय घोष नारा लगाते हुए आतिश बाजी कर फूल मालाओं की बौछार करते हुए भव्य स्वागत किया गया… माना जाता हैं देवभोग क्षेत्र में सबसे ज्यादा युवाओं को जोड़ने युवा कांग्रेस में नए युवाओं को जोड़ने में युवाओं को आगे बढ़ाने में उमेश डोंगरे जी की महत्वपूर्ण भूमिका हैं, युवाओं के सुख दुख में हमेशा खड़े रहकर उन सबका मनोबल भी बढ़ाने में पीछे नहीं रहते। उन्होंने कोरोना काल में लोगो को मास्क,सेनेटाइजर, दवाई, राशन, जरूरत की सामाने घर घर उनकी पूरी टीम पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी… कांग्रेस के द्वारा डिजिटल सदस्य जोड़ा गया उसमे भी उमेश डोंगरे ने इस क्षेत्र में सबसे अधिक युवाओं को जोड़ा था… युवा कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में उमेश डोंगरे की सक्रियता सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं जिससे संगठन के लोग अच्छे से चिर परिचित हैं।भारत जोड़ों यात्रा में भी उनके मित्र किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडे जी के साथ राहुल गांधी जी के साथ पंजाब से जम्मू कश्मीर तक पैदल मार्च कर देवभोग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।समय समय पर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के आह्वान पर अपने साथियों के साथ दिल्ली के कार्यक्रमों व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता देते हैं। देवभोग क्षेत्र में छोटी छोटी रैलियां,कार्यक्रमों,प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने में भरपूर प्रयास करते रहते हैं।निश्चित ही इस बार विधानसभा चुनाव में उमेश डोंगरे व उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यूथ जोड़ों बूथ जोड़ों व विधानसभा स्तरीय बैठक में भी उमेश डोंगरे जी ने सभी प्रभारियों व कांग्रेसियों के बीच में कहा हैं की इस बार टिकट किसी को भी मिले हम उसी के लिए दिन रात मेहनत कर बिंद्रानवागढ़ में कांग्रेस का विधायक बना कर देंगे।क्योंकि पार्टी ने मान सम्मान हम सबको दिया हैं हमारा कर्तव्य है पार्टी को भी हमे कांग्रेस विधायक बना कर सम्मान देना चाहिए।

इस रैली स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडे,पूर्व जिला संयोजक एनएसयूआई पंकज बीसी,ब्लॉक सचिव नवीन सेन,सक्रिय युवा कांग्रेसी उमेश प्रधान,ब्लॉक सचिव सुरेश बघेल,मजदूर इंटक उपाध्यक्ष डारेन बघेल,जिला सोसल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी,जिला सचिव पुस्तम बघेल,पुनीत नेताम,दुर्गेश मरकाम,केशव सिन्हा,खिलेंद्र दुर्गा,डेविन,देवेंद्र बीसी, पुष्पेन साहू,आभाष अवस्थी,धनीराम प्रधान,भूपेश बघेल,मोहम्मद,तोहिम,धनेश्वर यादव,परमे यादव,जगदीश नागेश,केशबो नायक आदि सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47