ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मैथिल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बने आनंद ठाकुर, पंकज झा सचिव व सुप्रभ झा कोषाध्यक्ष

रायपुर । मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर का आम चुनाव विद्यापित भवन पुरानी बस्ती में हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी सुमन मिश्र तथा सहायक चुनाव अधिकारी डा.सुधीर झा तथा संजीव ठाकुर के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्दशों से संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए आनंदमोहन ठाकुर ने रविन्द्र नाथ झा को, पंकज भवेष झा ने दिलीप झा को तथा सुप्रभ झा ने अजय ठाकुर को हराकर विजय हासिल की।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चुनाव में रायपुर निवासी छत्तीसगढ़िया मैथिल ब्राहम्ण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं तथा युवाओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद विद्यापति भवन में ही सबके समक्ष पारदर्शी तरीके से मतों की गणना की गई तथा परिणामों की घोषणा की गई।

चुनाव के बाद जगन्नाथ मंदिर टूरी हटरी में हारमोनी ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विजयी प्रत्याशियों ने समस्त मतदाताओें का आभार प्रकट किया।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!