निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने शिविर 22 व 23 को

कांकेर । भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा जिले के दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। इस मूल्यांकन शिविर के चिन्हांकित दिव्यांगों एवं वरिष्ठों को 22 मार्च बुधवार को जनपद पंचायत अंतागढ़ तथा 23 मार्च को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत भानबेड़ा में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण करने शिविर का आयोजन किया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा समाज कल्याण विभाग को शिविर स्थल में सहायक अंग उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपकरण पूर्व चिन्हांकित हितग्राहियों को वितरण करना सुनिश्चित करने तथा जनपद पंचायत अंतागढ़ एवं भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उक्त वितरण शिविर कार्यक्रम हेतु चिन्हांकित दिव्यांगों, वरिष्ठों, वृद्धों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने की व्यवस्था करने तथा कार्यक्रम हेतु भोजन, टेंट, पानी, सेनेटाइजर एवं अन्य आवष्यक सम्पूर्ण व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।