विस अध्यक्ष डॉ महंत ने हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नवरात्रि मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

विस अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देवी पूज्य भूमि है, डोंगरगढ़ माम बम्लेश्वरी, बिलासपुर रतनपुर मां महामाया, रायगढ़ चंद्रपुर मां चन्द्रहासनी, बस्तर दंतेवाड़ा मां दंतेश्वरी, कोरबा मां  मड़वारानी, धमतरी मां अंगारा मोती, रायपुर मां बंजारी, मां महामाया सहित अनेक देवी मंदिर की असीम कृपा से प्रदेश में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विस अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, मां दुर्गा पूजा के शुभारंभ से ही जनमानस में हर कोई भक्ति, आराधना, पूजा पाठ, ज्योत, जंवारा, माता जसगीत, भजन, भंडारा कर अपनी श्रद्धा भक्ति व्यक्त करते हैं। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज होता है।

विस अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, मैं आप सभी प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष, नवरात्रि पर्व की बधाई शुभकामनाएं देता हूँ। जगत जननी मां नवदुर्गा से आपके परिवार में सुख समृद्धि की मंगल कामना करता हूं।