BREAKING : महापौर ढ़ेबर ने गोबर पेंट से बने ब्रीफकेस से खोला नगर निगम के बजट का पिटारा, राजधानीवासियों को दी कई बड़ी सौगाते

रायपुर। RAIPUR BREAKING : महापौर एजाज ढेबर ने मंगलवार को रायपुर नगर निगम का बजट पेश किया। महापौर एजाज ढेबर गोबर से पेंट किए हुए ब्रीफकेस के साथ निगम भवन पहुंचे। इस ब्रीफकेस में एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ कामधेनु का चित्र अंकित था। यह चित्र शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया है। अपने बजट भाषण के दौरान महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें दी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

RAIPUR BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया चौदह सौ करोड़ से ज्यादा का बजट

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस बार के बजट में जल कार्य के लिए 82 करोड़ रुपए, बड़े नालों के निर्माण पर खर्च करेंगे 15 करोड़ रुपए, सड़कों के डामरीकरण और कांक्रीटीकरण के लिए 19 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य और स्वछता पर 93 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये राशि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,सफाई के लिए मशीन खरीद स्वान बधियाकरण, मच्छर उन्मूलन, दवा खरीदी जैसे कार्यो पर खर्च होगी। इसके साथ ही खेल शिविर और प्रशिक्षण पर खर्च 2 करोड़ रुपए,नए उद्यानों की स्थापना, संधारण, खेल कूद सामग्री, वृक्षारोपण पर 19 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सबके लिए आवास योजना पर निगम 39 करोड़ 50 लाख रुपए और अमृत मिशन योजना पर 150 करोड़ रुपए खर्च करेगा। वार्डों में 5 करोड़ रुपए की लागत से CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के लिए 10 करोड़ खर्च का प्रावधान किया गया है। वहीं BPL कार्डधारी युवाओं के लिए 10 करोड़ खर्च का प्रावधान और फूल चौक से आजाद चौक चौड़ीकरण के लिए भी राशि आंवटित की गई है।