Advertisement

प्रतुल के द्वारा शत प्रतिशत कोविड वैक्सिनेटेड पंचायतों को किया जाएगा पुरस्कृत **

  • **प्रतुल के द्वारा शत प्रतिशत कोविड वैक्सिनेटेड पंचायतों को किया जाएगा पुरस्कृत **
  • जिले के युवा किसान एवं समाजसेवक दाऊ प्रतुल कुमार वैष्णव के द्वारा राजनांदगांव जिले के प्रथम दो ऐसे ग्राम पंचायत जो शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करेंगे उन्हें ग्यारह- ग्यारह हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी ।
    कोविड के दूसरे लहर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है । राजनांदगांव जिले में भी कोविड के दूसरे लहर ने गम्भीर स्थिति उत्पन्न कर दी थी । आने वाले तीसरे लहर से सुरक्षा एवं कोविड को शमूल नष्ट करने के लिए शतप्रतिशत नागरिकों का टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है । शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए ग्रामीण नागरिकों का जागरूक होना अति आवश्यक है । प्रतुल के द्वारा लगातार ग्रामीण नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन एवं टीकाकरण हेतु जागरूक किया जा रहा है । इसी दिशा में अगला कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपने निजी कृषि आय से जिले के दो ऐसे ग्राम पंचायत जो सबसे पहले अपने शत प्रतिशत नागरिकों का कोविड टीकाकरण पूर्ण करेंगे उन्हें ग्यारह- ग्यारह हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की पहल की है । इस कार्य का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के अधिकाधिक टीकाकरण के लिए पंचायतों को प्रोत्साहित करना है । जो पंचायत यह शर्त पूर्ण कर लेंगे वो इसकी जानकारी मोबाइल नम्बर- 9926242761, 9399247923 पर प्रदान करें । प्रशासन से पुष्टि पश्चात उक्त सम्मान राशि प्रतुल के द्वारा सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में पंचायत को दे दी जाएगी ।

  • राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट=====
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57