महिला को टोनही बताकर किया प्रताड़ित, 3 आरोपी गिरफ़्तार

दुर्ग जिले में जेवरा सिरसा थाना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को टोनही (डायन) बताकर उसे न सिर्फ प्रताड़ित किया गया बल्कि उसे जलते कोयले और कील पर चलाया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मामला दुर्ग जिला के करहीडीह गांव का है. महिला का पैर काफी जख्मी हो गया है। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरी घटना में एक नाबालिग भी शामिल है जिसे हिरासत में लिया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

करहीडीह गांव में एक महिला को टोनही (डायन) करार देकर उसके देवर, देवरानी और जेठानी पिछले डेढ़ माह से प्रताड़ित कर रहे थे। इस महिला को 20 मार्च को कैलाश नगर दुर्ग में एक बाबा के पास ये सब ले कर गये। बाबा ने महिला को जलते कोयला और कील पर कई बार चलने को कहा, जिसमें महिला का पैर पूरी तरह झुलस गया.पीड़ित महिला की हालत खराब होने पर देवर, देवरानी और जेठानी ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी मुकेश सोरी ने बताया कि ” पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर देवर, देवरानी, जेठानी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग बाबा के खिलाफ धारा 324, 34 समेत छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।