Advertisement

खेल अकादमी बिलासपुर की बालिका ने जीता गोल्ड मेडल

रायपुर : खेल अकादमी बिलासपुर की बालिका ने जीता गोल्ड मेडल

खेल अकादमी बिलासपुर

रायपुर में आयोजित दस का दम तीरंदाजी प्रतियोगिता

खेल अकादमी के खिलाड़ी जीत चुके है राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक

राज्य में स्थापित विभिन्न खेल अकादमी मंे खिलाड़ियों को मुहैया कराए जा रहे सुविधाओं का असर अब दिखने लगा है, इसी का परिणाम है कि, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं प्रदेश आरचरी एसोसिएशन द्वारा जिला रायपुर में महिलाओं के लिए आयोजित दस का दम तीरंदाजी प्रतियोगिता में खेल अकादमी बिलासपुर की तुलेश्वरी खुसरो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दस का दम तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिलासपुर के ग्राम शिवतराई में संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र की खिलाड़ी कु. तुलेश्वरी खुसरो ने इंडियन राऊण्ड में 656 अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा संचालित राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बिलासपुर की खिलाड़ी कु. दिव्या यादव ने 647 अंक प्राप्त करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई की खिलाड़ी कु. तुलेश्वरी खुसरो, श्री ईतवारी राज से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं एवं राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस)़ की खिलाड़़ी कु. दिव्या यादव, श्री निलेश गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदेश मंे निरंतर खेलों को बढ़ावा दे रही है, जिस हेतु विभाग द्वारा राज्य में खेल अकादमी प्रारंभ किये जा रहे हैं, जहाँ खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर की सुविधाओं के साथ गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं।

एक वर्ष के भीतर ही खेल अकादमी बहतराई से दिखने लगे परिणाम –

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्वीकृत किया गया है। जिसके तहत हॉकी अकादमी जून 2022 एवं तीरंदाजी व एथलेटिक अकादमी नवम्बर 2022 से प्रारंभ हुई इन अकादमियों में खिलाड़ियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे एक वर्ष से भी कम समय में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किये हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियेागिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। इनमें अमित कुमार, एथलेटिक 33वीं वेस्ट ज़ोन एथलेटिक चौंपियनशिप रायपुर, वॉक रेस 10 कि.मी. स्वर्ण पदक, अंकित अहलावत, एथलेटिक, राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक मीट, आंध्रप्रदेश, डिस्कस थ्रो, कांस्य पदक, अर्जुन कोवाची, 3री एकलव्य आवासीय विद्यालय नेशनल स्पोर्ट्स मीट, आंर्ध्रदेश, 1500 मी. रेस, स्वर्ण पदक, गितेश यादव, 4थी खेलो इंडिया ईस्ट जोन आरचरी चौंपियनशिप, कोलकाता, इंडियन राऊण्ड, रजत पदक, अमित कुमार, राष्ट्रीय एथलेटिक चौंपियनशिप, बैंगलोर, वॉक रेस, कांस्य पदक के साथ एशियन चौंपियनशिप हेतु क्वालीफाई, आदित्य कुमार, जूनियर इंडिया कैंप हेतु चयनित।

तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक –

राज्य शासन द्वारा ग्राम शिवतराई, जिला बिलासपुर में तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र स्वीकृत किया गया है, जिसे खेलो इंडिया लघु केन्द्र के रूप में भी चिन्हित किया गया है। प्रशिक्षण उपकेन्द्र प्रारंभ होने से खिलाड़ियों को डाईटमनी के साथ ही इंडियन एवं रिकर्व बो प्रदाय कर निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। अकादमी प्रारंभ होने के 1 वर्ष के भीतर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किया है। इनमें कुबेर सिंह जगत, 4थी खेलो इंडिया ईस्ट जोन आरचरी चौंपियनशिप, कोलकाता, इंडियन राऊण्ड, स्वर्ण पदक, विकास कुमार, 42वीं एन.टी.पी.सी. जूनियर नेशनल आरचरी चौंपियनशिप गोआ, इंडियन राऊण्ड, रजत पदक, अजय कुमार 42वीं एन.टी.पी.सी. जूनियर नेशनल आरचरी चैंपियनशिप गोआ, इंडियन राऊण्ड, रजत पदक, कुबेर सिंह जगत, 42वीं एन.टी.पी.सी.जूनियर नेशनल आरचरी चौंपियनशिप गोआ, इंडियन राऊण्ड, रजत पदक, इसके साथ ही प्रशिक्षण उपकेन्द्र के संदीप कुमार, हेमंत, देवेन्द्र कुमार, तुलेश्वरी, सुलोचना, आकाश राज आदि ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47