Advertisement

लाखों रूपये कीमत की चारपहिया एवं दोपहिया वाहन चोरी करने वाला वाहन चोर साहिल उर्फ मोहित धु्रव गिरफ्तार……

लाखों रूपये कीमत की चारपहिया एवं दोपहिया वाहन चोरी करने वाला वाहन चोर साहिल उर्फ मोहित धु्रव गिरफ्तार

रायपुर-थाना खमतराई क्षेत्र से 01 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग चारपहिया वाहन तथा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र से 02 नग चारपहिया वाहन कुल 04 नग वाहन चोरी की घटनाओं को दिया है अंजाम आरोपी मास्टर चाबी का प्रयोग कर करता था वाहनों की चोरी। चोरी के वाहनों को छिपाकर रखा था, थाना उरला क्षेत्र के मजदूर नगर एवं थाना आजाद चौक क्षेत्र के समता कॉलोनी में आरोपी के कब्जे से चोरी की 01 नग यामहा दोपहिया वाहन एवं 03 नग टाटा एस वाहन किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 7,00,000/- रूपये। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 263/23, 268/23 धारा 379 भादवि एवं थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 119/23 तथा 124/23 धारा 379 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर – प्रार्थी प्रांशु शर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बसंत विहार गोंदवारा में रहता है। प्रार्थी जीम से आने के बाद अपनी दोपहिया वाहन यामहा आर 15 क्रमांक सी जी 04 एम जैड 9221 को घर के सामने खड़ी कर अंदर चला गया था, लगभग 10.30 बजे घर से बाहर निकला तो देखा कि उक्त दोपहिया वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 263/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

रायपुर – प्रार्थी अविनाश पाण्डेय ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अशोक विहार गोंदवारा में रहता है। प्रार्थी
लक्ष्मी विहार गोदवारा में अपनी टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी 04 जे सी 6724 को खड़ी कर घर चला गया था। प्रार्थी सुबह 10.00 बजे टाटा एस वाहन को खड़े किये स्थान पर जाकर देखा तो पाया की उसकी टाटा एस वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी की टाटा एस वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 268/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

रायपुर- प्रार्थी आशीष तुरकर ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बसंत विहार स्थित शीतला तालाब पास गुढियारी में रहता है तथा टाटा एस वाहन में फूड वैन चलाता है। प्रार्थी उक्त टाटा एस वाहन को रात में अपने घर के बाहर खडी किया था, कि सुबह बाहर आकर देखा तो खड़े किये स्थान पर उसकी टाटा एस वाहन नही थी। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी की टाटा एस वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 119/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर – प्रार्थी निरंजन साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बजरंग नगर सरोरा थाना उरला रायपुर में रहता है तथा चालक का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 23.03.2023 को रात करीब 8.00 बजे अपनी टाटा एस वाहन क्र. सी जी 04 जे बी 5212 को गुड मार्निंग किराना स्टोर्स के सामने मुर्रा भठ्ठी गुढियारी में खड़ी कर अपने घर सरोरा चला गया था, कि दिनांक 24.03.2023 सुबह करीब 9.30 बजे अपनी टाटा एस वाहन को खड़े किये स्थान पर जाकर देखा तो वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थी की टाटा एस वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 124/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वाहन चोरी की उक्त घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना प्रभारी खमतराई एवं थाना प्रभारी गुढ़ियारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए अज्ञात अरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात अरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान गुढ़ियारी निवासी साहिल उर्फ मोहित धु्रव के रूप में की गई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा साहिल उर्फ मोहित धु्रव की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना खमतराई क्षेत्र से यामहा आर 15 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया।

वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना खमतराई एवं गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 03 नग टाटा एस वाहनों को भी चोरी करना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी साहिल उर्फ मोहित धु्रव को गिरफ्तार कर थाना उरला क्षेत्र के मजदूर नगर एवं थाना आजाद चौक क्षेत्र के समता कॉलोनी से उसकी निशानदेही पर कब्जे से 01 नग यामहा दोपहिया वाहन एवं 03 नग टाटा एस वाहन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – साहिल उर्फ मोहित धु्रव पिता शंकर धु्रव उम्र 18 साल निवासी अशोक नगर बाजारपारा थाना गुढ़ियारी रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सोनल ग्वाला थाना प्रभारी खमतराई, थाना खमतराई से उनि वरूण देवता, प्र.आर. रमेश यादव, पुष्पराज परिहार, आर. सुदीप मिश्रा तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से आर. रवि तिवारी, अविनाश देवांगन एवं विकास क्षत्री की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47