Advertisement

सरगुजा : कोरोना योद्धा सम्मान पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र साहू

लखनपुर सरगुजा-छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को एम वी एस फाऊंडेशन जयपुर राजस्थान द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र साहू को यह पुरूस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान, भारत के विभिन्न शहरों में ब्लड डोनेशन,प्लाजमा डोनेशन , एंम्बुलेस का संचालन एवं लाकडाऊन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार सामाजिक कार्य कर रहे है छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया और मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन और अंम्बिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में भी नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिला एवं राज्य युवा पुरस्कार,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ महिला और बाल विकास द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान,साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान एवं कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र साहू को कोरौना योद्धा सम्मान पत्र मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47