Advertisement

गरियाबंद : जिले के 71 हजार 623 किसानों को 194 करोड़ रूपए इनपुट सब्सिडी की राशि मिलेगी : प्रथम किस्त मे 52 करोड़ 70 लाख रूपए किसानों के खाते में

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया अंतरित

राशि डीबीटी के माध्यम से चार किस्तों में जाएगी किसानों के खातें में

 

गरियाबंद 21 मई 2021

 

प्रदेश के किसान हितैषी मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकालिन स्थिति में भी किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा आज इस योजना के तहत प्रति एकड़ 9000 रूपये इनपुट सब्सिडी के मान से जिले के किसानों को 52 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि की आज पहली किस्त किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डाल दी गई है। इससे गरियाबंद जिले के 71 हजार 623 किसानों को कुल 194 करोड़ 11 लाख रूपए इनपुट सब्सिडी की राशि मिलेगी। जिले में वर्ष 2020-21 खरीफ सीजन में 32 लाख 35 हजार 318 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसका 9000 रूपये प्रति एकड़ के मान से पहली किस्त 52 करोड़ 70 लाख रूपये किसानों के खातों में अंतरित किया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए दूरगामी निर्णय लेते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत पिछले वर्ष की गई थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गत वर्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश में इस योजना का विधिवत् शुभारंभ किया गया था। इस वर्ष सांसद श्रीमती सोनिया गांधी एवं राज्यसभा सांसद  श्री पी.एल. पुनिया ने राज्य के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ भी ली गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए। वहीं गरियाबंद जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष श्री गफ्फार मेमन, कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. पटेल, एडीएम श्री जे.आर. चौरसिया, एडिशनल एसपी श्री सुखनंदन राठौर, डिप्टी कलेक्टर अंकिता सोम, नोडल अधिकारी श्री अमित चन्द्राकर, उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप वीडियों कान्फ्रेसिंग हाॅल में मौजूद थे।

कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के 38 सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदे गये धान की राशि का प्रति एकड़ के मान से प्रथम किस्त जारी किया गया। इसमें गरियाबंद शाखा अंतर्गत 14 हजार 11 किसानों को कुल 10 करोड़ 15 लाख 57 हजार रूपये प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त हुआ। इसी तरह फिंगेश्वर शाखा के 10243 किसानों को 6 करोड़ 55 लाख रूपये, राजिम शाखा के 8653 किसानों को 5 करोड़ 9 लाख रूपये, कोपरा शाखा के 7983 किसानों को 4 करोड़ 85 लाख रूपये, छुरा शाखा के 6490 किसानों को 5 करोड़ 8 लाख रूपये, खड़मा शाखा के 4770 किसानों को 3 करोड़ 84 लाख रूपये, मैनपुर शाखा के 2780 किसानों को 2 करोड़ 9 लाख रूपये, गोहरापदर शाखा के 9223 किसानों को 8 करोड़ 73 लाख रूपये और देवभोग शाखा के 7460 किसानों को 6 करोड़ 29 लाख रूपये प्रथम किस्त में प्राप्त होगा। उन्होंने जिला सहकारी समिति के नोडल अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये है। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत जिले के पशुपालकों को 15 मार्च से 15 मई तक गोबर खरीदी के एवज में 21 गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 1 लाख 44 हजार 970 रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47