Advertisement

छत्तीसगढ़ में सारंगढ़ रहा सबसे गर्म…

रायपुर ।  पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से अब गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और देर शाम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार है।

तापमान में हालांकि विशेष बदलाव नहीं होगा।

फिर बढ़ी गर्मी,रायपुर का तापमान 36.7 डिग्री पहुंचा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दोपहर की धूप में अब फिर चुभने लगी है और तापमानों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। दिन के साथ ही रात में भी तापमान बढ़ने से उमस में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश भर में सारंगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी सारंगढ़ का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

मौसम विभाग ने  बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी तक फैला है। साथ ही एक द्रोणिका भी मध्य मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग से दक्षिण तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से ही गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चलने की संभावना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47