Advertisement

कांग्रेस करेगी जय भारत सत्याग्रह,31 मार्च को रैली

प्रभारियों की नियुक्ति,तय की गई जिम्मेदारी
रायपुर। कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह के लिए नौ सदस्यीय कमेटी की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा को प्रभारी और पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा को संयोजक बनाया गया है। कमेटी में राजेंद्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर, सुमित्रा घृतलहरे, अटल श्रीवास्तव, देवचंद्र मातलम, सुशील आनंद शुक्ला और अजय साहू को सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री रवि घोष ने बताया कि राहुल गांधी के मामले को लेकर कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह का आयोजन कर रही है। इसमें एक महीने तक प्रदेश स्तर से लेकर ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 31 मार्च को जय भारत मशाल सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। इसका प्रभारी विधायक देवेेंद्र यादव को बनाया गया है।मशाल सत्याग्रह में सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष शामिल होंगे। यह रैली शहर, ब्लाक और गांव के ऐतिहासिक स्थलों के पास होगी। इसके साथ ही 11 सदस्यीय कंट्रोल रूम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।इसमें सरगुजा का प्रभारी निवेदिता चटर्जी, रायगढ़ का दिप्तेश चटर्जी, जांजगीर का चंद्रवती साहू, कोरबा का गीता सिंह, बिलासपुर का प्रेमलता बंजारे, राजनांदगांव का दिनेश निर्मलकर को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही रायपुर का प्रेरणा साहू, दुर्ग का पल्लवी सिंह, महासमुंद का पूजा देवांगन, बस्तर का रेहान खान और कांकेर का प्रभारी महमूद अली को बनाया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47