राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर नाराज युवा कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली लगाए मोदी मुर्दाबाद के नारे

राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर नाराज युवा कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली लगाए मोदी मुर्दाबाद के नारे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जिला सवांददाता/साजन नेताम/उमेश डोंगरे ने कहा देश का दुर्भाग्य हैं नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना क्योंकि देश बिकने के कगार में हैं।

देवभोग – युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे ने कहा आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव लोकसभा सांसद राहुल गांधी के लिए एक बड़ा षडयंत्र रचकर सदस्यता रद्द करना देश से लोकतंत्र का खात्मा करने जैसा कृत्य हैं। आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले पर दमनात्मक रवैया अपनाकर हिटलरशाही हिंसक रवैया को अख्यितयार कर चुकी हैं।
राहुल गांधी द्वारा देश की अनेकता में एकता की धूमिल होती छवि को सुधारने एंव देश के आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का सफल नेतृत्व करके देश की जनता में अपार लोकप्रियता मिली थी। इससे घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने जैसा घृणित कार्य करके देश के इतिहास में आज के दिन को लोकतंत्र की हत्या के दिन में दर्ज करा दिया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जबकि भारतीय न्याय प्रणाली के अनुसार राहुल गांधी के पास उच्च न्यायालय एंव सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए तीन माह का समय था। लेकिन देश की मोदी सरकार देश के संविधान को तार- तार करके भारतीय संविधान की अवधारणा को समाप्त कर रही हैं। जो कि इस नरेन्द्र मोदी सरकार के पतन का बड़ा कारण बनेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव ,ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी,उमेश डोंगरे जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस गरियाबंद
आशीष पांडे विधानसभा अध्यक्ष किसान कांग्रेस बिंद्रानवागढ़,विधानसभा महासचिव भविष्य प्रधान, किसान कांग्रेस जिला सचिव पुस्तम बघेल,पुनीत नेताम,पंकज बीसी पूर्व जिला संयोजक एनएसयूआई गरियाबंद,दुर्गेश मरकाम,देवेंद्र पुरेना, खिलेंद्र दुर्गा,देवेंद्र बीसी,पुष्पेंद्र साहू,केशव सिन्हा,निशु बघेल जिला सचिव,विकास नागेश,जय तिवारी,मनीष तिवारी,आदि सभी उपस्थित थे।