Advertisement

सूरजपुर: भाजपा के आईटी सेल की जिला कार्यकारिणी घोषित

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय , प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय व भाजपा आईटी सेल छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के की सहमति एवं सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अनुशंसा से जिला आई.टी.सेल संयोजक एजाज अहमद ने अपनी जिला कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजकों की घोषणा कर दी है। जिसमें शिवनन्दनपुर मंडल के शिव कुमार राजवाड़े को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। जिला सह – संयोजक के दौड़ में कई दावेदार शामिल थे, परंतु जिला संगठन ने शिव राजवाड़े के कंधे पर जवाबदारी देकर भरोसा जताया है। शिव राजवाड़े भाजपा आई.टी.सेल के लिये लंबे समय से अपनी अहम भूमिका निभाते आये हैं। सोशल मीडिया का उपयोग कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक गाँव के सभी युवा, बुजुर्ग तक तत्काल पहुंचाया जा रहा है। सोशल मीडिया नेटवर्क प्रचार माध्यम का एक वहुत बड़ा प्लेट फार्म बन चुका है। उनके सह – संयोजक बनने से सूचना प्रसारण करने एवं भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत आयाम हासिल होगी। शिव राजवाड़े के जिला आई.टी.सेल सह – संयोजक बनने पर पूरे जिला में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी हुई है| तो वही सोशल मीडिया में ललित जिंदल को भी सह-संयोजक का पद दिया गया एवं राजेश कुशवाहा,अनिल साहू,आशीष बाजपाई,नितेश गर्ग,बजरंग राजवाड़े,प्रशांत उपाध्याय,नीरज मिश्रा,रविंद्र शर्मा विशाल गुप्ता,अशरफी इराकी,आकाश गुप्ता,प्रकाश स्वाई को कार्यकारिणी मैं शामिल किया गया है||

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47