CG BREAKING : साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े चाकू से वार कर युवक की हत्या, घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी

दंतेवाड़ा।  छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा से चाकूबाजी का खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा साप्ताहिक बाजार स्थल कतियाररास में एक युवक को चाकू मार दिया है, जिससे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक का नाम साहिल बताया जा रहा है। वहीं युवक को चाकू मारने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस मामले में पुलिस कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दरअसल, दंतेवाड़ा नगरपालिका में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। यहां पर आए एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में तत्काल उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहां उस युवक साहिल की मौत हो गई। वहीं साप्ताहिक बाजार स्थल में इस चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई

बता दें दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में चाकू बाजी के इस तरह का पहला मामला है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक और उस पर हमला करने वाला आरोपित साथ में व्यपार करते थे। फिलहाल इस पूरे मामले की अभी पुलिस जांच कर रही है।