छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जो भाजपा में जाता वो भ्रष्टाचार मुक्त हो जाता उन्हें हनुमान जी सजा देंगे – भूपेश

पीएम के बयान पर पलटवार, ईडी वाले रमन सिंह को सही जानकारी नहीं दे रहे
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को हनुमान जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हनुमान जी तो सबके है, ज्ञान शक्ति और भक्ति के भंडार है उनके बराबर कोई नहीं ,अन्याय करने वाले को सजा वो देते है। बघेल ने पीएम के भाषण पर कहा कि जो भाजपा में जाता वो भ्रष्टाचार मुक्त हो जाता उन्हें हनुमान जी सजा देंगे। पीएम ने अपने भाषण में कहा था कि जैसे हनुमान जी दुष्टों का नाश करते थे वैसे भाजपा भ्रष्टाचारियों का नाश करती है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में सीएम श्री बघेल ने रमन सिंह के उस बयान पर कटाक्ष किया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि नान घोटाले की जांच पूरी हो गई है। इस पर सीएम ने आगे कहा कि ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है जाँच अभी जारी है। ईडी के आला अधिकारी सही जानकारी ठाकुर साहब को नहीं दे रहे। जाँच पूरी होने की बात हास्यास्पद है।
उन्होंने भाजपा विधायकों के दिल्ली प्रवास पर भाजपा विधायक दल ने पीएम से समय मांगा था। जल्द उनकी भेंट हो ऐसी मेरी शुभकामना है। साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ की समस्या की सुध भाजपा को नहीं आई थी। सीएम ने आगे कहा कि जीएसटी क्षतिपूर्ति बंद है वो दिलाए, कोयला रॉयल्टी की 48 सौ करोड़ से अधिक की राशि शेष है,यात्री ट्रेन का परिचालन हो, नगर नार स्टील प्लांट निजी हाथ न जाए, आरक्षण को कानून बनाए, चिटफंड के पीडित परिवार को राशि दिलाने में सहयोग करे, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर में बने, इसमें सहयोग की बात उन्हें प्रदेश की जनता की ओर से करना चाहिए।
सीएम ने केंद्रीय योजनाओं में छत्तीसगढ़ की भूमिका पर आए विज्ञापन पर कहा एक विज्ञापन पीएम के नाम छपा है अभी तक पूरे राष्ट्र के नाम से आता था, पहली बार राज्य की उपलब्धि के बारे में विज्ञापन आया है। सीजी में कितने शौचालय बने कितने उज्वल्ला बटे, राज्य के लिए सिर्फ विज्ञापन पहली बार आया है। छग के सामाजिक और आर्थिक सर्वे में भी यही सब मुद्दे है। आर्थिक सर्वेक्षण भारत सरकार करती तो हमें भी डाटा मिलता। हम और सुधार करते। आवास की मांग भाजपा करती रही, इसके लिए हमने बजट रखा है, इसके अलावा नए हितग्राहियों का सर्वे हम करा रहे, स्थिति पता चले योजना आई है पर उपयोग हो रहा या नहीं ये जानना जरूरी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!