कवर्धाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : स्कूली बच्ची से रेप मामले जांच शुरू, 12 बसों को किया जब्त…

कवर्धा। गुरूकुल पब्लिक स्कूल में हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना जांच के लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे के आदेश पर बनी जिला स्तरीय जांच समिति। जांच कमेटी के बड़े अफसरों ने घटना से जुड़े अलग-अलग बिन्दुओं पर जांच जारी रखी है।  जांच समिति ने आज फिर स्कूल समय में वहां पूछताछ किया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

इधर जिला स्तरीय जांच समिति में शामिल परिवहन विभाग ने भी बड़ी कार्यवाही की है। जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि परिवहन विभाग ने गुरूकुल स्कूल सहित तीन अन्य निजी स्कूलों द्वारा संचालित स्कूल बसों पर उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप निरीक्षण कर बिन्दुवार जांच की। इस जांच में गुरूकुल स्कूल के 23 बसों की गहना जांच की

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जांच में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन नहीं करने जैसे उल्लंघन करने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। बसों के फिटनेस नहीं होने पर गुरूकुल के 12 स्कूल बसों को जप्त किया गया है। वही पांच बसों की परमिट वैधता समाप्त, तथा छहः अन्य बसों में खामियां पाई गई है। इसी प्रकार परिवहन विभाग ने जिले के कुंडा में संचालित आरसी पब्लिक स्कुल की दो स्कूल बस और रबेली में संचालित श्रीराम पब्लिक स्कूल बस को बिना फिटनेसा के संचालन करने पर कार्यवाही की गई। परिवहन अधिकारी ने बताया कि इसे पहले से इस शैक्षणिक सत्र में समय समय पर जिले के अंतर्गत सभी स्कूलों में उपस्थित होकर स्कूल वाहनों की फिटनेस संबंधी जांच किया जा रहा है। 167 वाहनों का जांच किया जा चुका है, जिसमें 154 स्कूल वाहनों में फिटनेस पाई गई है और अन्य अनफिट वाहनों पर कुल 52 स्कूल वाहनों पर 2.63 लाख रूपए शुल्क वसूल कर मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया जा चुका है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!