Aaj Ka Rashifal 8 April 2023: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, मिलेगा धन का लाभ, बनेंगे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal 8 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 08 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

शनिवार का दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं, इस बात को लेकर आप अपने परिवार में भी बात करेंगे, परिवार के लोग आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे।

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको वह मिलेगा जिसकी इच्छा आपको कई दिनों से थी |आज आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बन जाने से काम में निरंतरता बनी रहेगी, इससे आपको भविष्य में अच्छे लाभ के योग हैं। आज आप माता-पिता के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे, आपके अंदर उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पड़ोसी आपके अच्छे व्यव्हार की तारीफ करेंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप किसी की सेवा करके पुण्य कमाएंगे। आज आपका दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है लेकिन शाम का समय आप शांति से बिताने के लिए किसी शांत जगह पर जाएंगे। आज किसी व्यक्ति से लिया उधार आप चुका देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपके द्वारा किये कार्यों की सराहना होगी।दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे, आपके जूनियर आपकी कार्यकुशलता से कुछ नया सीखेंगे। स्टूडेंट का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, वो पहले किसी एक्सपर्ट से राय लेंगे तो भविष्य में अच्छा लाभ होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने भी आ सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप कुछ नया सामान खरीदने मार्केट जा सकते है। आज आपका मन किसी नए काम को करने को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले रूप रेखा तैयार करने से कार्यों को पूरा करने में आपको काफी आसानी होगी। ऑफिस में आज आपके अच्छे और मेहनती कामों की वजह से आपकी तारीफ़ होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज अच्छा दिन है।लव मेट्स कही घूमने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज शाम आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना बनाएंगे। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए तरीकों पर विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। पिताजी आपको कोई महत्वपूर्ण काम करने को कहेंगे, आप उस काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे आपके पिता जी को आप पर गर्व महसूस होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी से भी सहायता की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे, इससे आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूए ले लें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, सावधानियां बरतें। बच्चे पढ़ाई में अपना मन लगायेंगे।दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाये रखे रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारी पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज आप खुले मन से बात करेंगे और साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन कोई नया काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। लकड़ी से जुड़ा व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि- आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। आज कोई भी फैसला करने से पहले सोच–विचार कर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनाएंगे। लवमेट्स से आज आपको मन पसंद उपहार मिल सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को

लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके पहल करने से समाप्त हो जाएगी। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें, ताकि आगे के लिए आप कुछ पैसा जोड़ पाएं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1