ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Breaking : आज छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर बस स्टैंड पहुंचे VHP कार्यकर्ता, बस में तोड़फोड़

रायपुर। विश्व हिंदूं परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया है.इस दौरान सोमवार को रायपुर बस स्टैंड में विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।उन्होंने बस में तोड़ फोड़ की।विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बस स्टैंड बंद कराने पहुंचे हैं. बता दें कि बेमेतरा जिले के एक गांव में हुई दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सबसे बड़े मार्केट शास्त्री बाजार को बंद करा दिया है.बंद के दौरान बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक और शास्त्री बाजार में जुटे हैं.

बेमेतरा में 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा में 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद उनके परिजन आरोपियों की फांसी देने की मांग कर रहे हैं.बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा और अप्रीय स्थिति से निपटने के लिए शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

बेमेतरा में हुई हिंसा में युवक की मौत

बेमेतरा जिले के बीरनपुर में आठ अप्रैल को एक बच्चे से मारपीट की घटना सामने आई थी.इसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई. इस झड़प में 22 साल के भुनेश्वर साहू की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!