Advertisement

रायपुर : विश्वविद्यालय-महाविद्यालय एक अच्छा प्लेटफार्म, जिसके माध्यम से कोरोना के प्रति लाई जा सकती है जागरूकता: सुश्री उइके

रायपुर, 24 मई 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा द्वारा कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण की विशिष्ट महत्ता’’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में शामिल हुई। राज्यपाल ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय-महाविद्यालय एक अच्छा प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है। हमारे पास एन.सी.सी. कैडट्स और एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों का बड़ा नेटवर्क है उनका हमें उपयोग करना चाहिए। वे सावधानीपूर्वक टीकाकरण के प्रति गांवों में फैली भ्रांतियों को दूर करें। यह देखें कि गरीबों को राशन उपलब्ध हो जाए। लोगों को चिकित्सा की सुविधाएं दिलाने में सहयोग करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

राज्यपाल ने कहा कि इस कोरोना के कारण लोगों में एक भय व्याप्त हो गया है, इस भय को निकालना भी आवश्यक है, इसके लिए सयंम बनाए रखें। हमारे भारत वर्ष में करीब 3 करोड़ छात्र-छात्राओं की संख्या है। यदि उन सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल में मैसेज के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ वर्चुअल मीटिंग का आयोजन करें उससे जो संदेश प्राप्त हो उन्हें आम लोगों को बताएं। लोगों को यह बताएं कि चिकित्सकों के दिशा-निर्देशों का किस प्रकार पालन करना है, मामूली लक्षण दिखने पर परीक्षण कराएं और जब तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं होती है तब तक किस प्रकार सावधानी बरतें और दवाई लें। राज्यपाल ने कोरोना के तीसरे लहर के प्रति आगाह करते हुए बताया कि कोरोना के तीसरे लहर में बच्चों को प्रभावित करने की आशंका जताई जा रही है। अतः सावधानी बरतें और कोरोना से बचने के सभी नियमों का पालन करें। इस समय हमें अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है। हमारे घर में पाए जाने वाले काली मिर्च, सोंठ, हल्दी, अदरख इत्यादि का उपयोग करें। निश्चित ही हम एकजुटता और जागरूकता से इस बीमारी से मुक्ति पा लेंगे।

इस अवसर पर छिंवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति एम.के. श्रीवास्तव, छिंदवाड़ा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अमिताभ पाण्डे एवं प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05