छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

ACCIDENT NEWS : बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर….

कोरबा। ACCIDENT NEWS : जिले के बांगो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है यहां बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया था।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बता दें कि बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार 2 युवक कोरबा से बांगो की तरफ जा रहे थे। वे बांगो थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एएल 5380 ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक 27 वर्षीय बलवीर गिरी की मौत अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं गाड़ी के पीछे बैठा युवक राजकपूर मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक बलवीर गिरी बांगो बावा पारा का रहने वाला था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया, वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।​​​​​​​ बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!