Advertisement

गरियाबंद : जनचौपाल में मिले 70 आवेदन, कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनी

जनचौपाल में मिले 70 आवेदन, कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनी

सुन्दर बघेल /न्यूज रिपोर्टर/ गरियाबंद: जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आये 70 लोगों ने अपनी समस्याओं संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी लोगों की समस्याएं को बारी-बारी से सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आवेदकों के समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर मलिक को जनचौपाल में ग्राम बेंदकुरा के पुनारद राम ध्रुव ने राशन कार्ड बनवाने, ग्राम कोड़ोहरदी के फलेन्द्र कुमार ने खाद व मिट्टी परिवहन का भुगतान दिलाने, ग्राम कोपरा की गिरजा साहू व ग्राम मुड़ागांव की सोभद्रा बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित करने का आवेदन सौंपा। इसी तरह ग्राम बेगरपाला के अर्जुन सिंह पांडे ने बकरी पालन के लिए लोन दिलाने, ग्राम बकली निवासी रेवाराम खुंटे ने असंगठित श्रम कार्ड बनाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये है। इसके अलावा ग्राम कोपरा के प्रेमलाल साहू ने राहत राशि प्रदान करने, ग्राम अतरमरा के जगत राम सिन्हा ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि दिलाने, ग्राम कोपरा की सुमित्रा निषाद ने विद्युत कनेक्शन लगाने, गरियाबंद के नवल किशोर ने नल कनेक्शन प्रदान करने, ग्राम बोड़की के ओंकार साहू, खिलेश कुमार ने दिव्यांग पेंशन योजना के तहत लाभान्वित करने के संबंध में आवेदन सौंपा। इसी तरह ग्राम पोंड निवासी बलराम भाण्डेकर ने जनचौपाल में बताया कि उनकी पत्नी मितानिन के पद पर कार्यरत थी, और उनकी मृत्यु हो गई है। इस पर उन्होंने अपनी पुत्री को मितानिन पद में नियुक्ति दिलाने का अनुरोध किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57