Advertisement

गरियाबंद : रोजगार मेला में 89 उम्मीदवारों का चयन

गरियाबंद : रोजगार मेला में 89 उम्मीदवारों का चयन

जिला सीईओ श्रीमती रीता यादव ने 23 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उमेश प्रधान/न्यूज रिपोर्टर/गरियाबंद/जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद के द्वारा शहीद भृगुनंदन चौधरी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मजरकट्टा में बुधवार को निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला कौशल विकास प्राधिकरण की संचालक श्रीमती सृष्टि शर्मा ने बताया कि रोजगार मेला में 09 निजी प्रतिष्ठान शामिल हुए। जिसमें 780 रिक्त पदों के विरू़द्ध 144 आवेदकों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार में शामिल हुये। जिसमें से पात्र 89 उम्मीदवारों का मेला स्थल पर चयन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स में प्रशिक्षित 23 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, जिला रोजगार अधिकारी व नोडल अधिकारी श्री के.एन साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57