रायपुर : चलनापदर व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए 9.80 करोड़ रूपए की स्वीकृति
हरेश प्रधान/ न्यूज रिपोर्टर /गरियाबंद/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखण्ड-मैनपुर की चलनापदर व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए 9 करोड़ 80 लाख 9 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 205 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।














