ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

RBSE Board Exam 2023: 10वीं, 12वीं की बोर्ड के परीक्षा में हुआ आंशिक बदलाव, जानिए क्या है वजह

जयपुर। RBSE Board Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में आंशिक बदलाव किया है। 3 अप्रैल को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा अब 4 अप्रैल को होगी।बता दें कि 3 अप्रैल को महावीर जयंती है। सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के कारण राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। 3 अप्रैल को 10वीं कक्षा की गणित और 12वीं कक्षा की कंप्यूटर विगेन व आईटी की परीक्षा होनी है।अब यह परीक्षा 3 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल को होगी। बोर्ड प्रशासक बीएल मेहरा ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए। इसी के साथ ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी।राजस्थान बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च, 2023 से कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 आयोजित है। जो कि 11 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 12 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM
Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!