Advertisement

धमतरी : बेरोजगारी भत्ता लेने युवाओं ने दिखाया रुचि, अब तक 4047 युवाओं ने कराया पंजीयन

धमतरी : बेरोजगारी भत्ता लेने युवाओं ने दिखाया रुचि, अब तक 4047 युवाओं ने कराया पंजीयन

जिले में बेरोजगारी भत्ता के लिए पंजीयन कराने वाले पात्र बेरोजगारों को लाभान्वित करने की दिशा में किया जा रहा कार्य

धमतरी, 15 अप्रैल 2023 जिले में बेरोजगारी भत्ता लेने युवाओं में नया उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। युवा आवेदन करने में अपना रूचि दिखा रहे हैं। वही योजना के प्रारंभ होने के कुछ ही दिवस के भीतर ही 4 हजार 047 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने पोर्टल में अपना पंजीयन कराया है। पंजीयन के साथ ही बेरोजगारों को सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उनके बैंक खातों का भी सत्यापन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के बेरोजगारों को 25 सौ रूपए बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा तथा योजना के अमल के बाद धमतरी जिले के युवाओं में इस योजना का लाभ लेने के लिए जोश देखा जा रहा है। युवाओं द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। अब तक जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड तथा नगरी और सभी नगर पंचायतों क्षेत्रों से 4047 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो गए है। अब तक 1779 आवेदन अनुशंसित किए गए है, जिसमे से 484 स्वीकृत किये गए हैं।

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन में जिले में बेरोजगारी भत्ता के लिए पंजीयन कराने वाले पात्र बेरोजगारों को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 50 कलस्टर बनाये गये हैं और पोर्टल में पंजीयन कराने के पश्चात सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिले में अब तक लगभग 4 हजार 047 आवेदन पंजीकृत हो चुके हैं। पंजीकृत आवेदनों का भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। बैंक खातों का सत्यापन के साथ ही स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। इधर बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले बेरोजगारों में इस पहल को लेकर बहुत उत्साह है। वे पात्रतानुसार अपना आवेदन कर रहे हैं। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि कलस्टर दल लगातार सत्यापन के लिए आमंत्रण भेजते रहे। सत्यापन के बाद पोर्टल में उसी दिन एंट्री करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बैंक से खाता सत्यापन होकर समय प्राप्त हो इसके लिए शाखा प्रबंधक से लगातार संपर्क में रहे।

बेरोजगारी भत्ते के लिए 2 वर्ष पुराना पंजीयन आवश्यक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेरोजगारी भत्ता के लिए सत्यापनकर्ता अधिकारियों की अनुशंसा के बाद संबंधित जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारियों को भेजा जा रहा है, जहां बैंक खाता सहित अन्य का सत्पापन किया जा रहा है। इसके बाद स्वीकृति आदेश जारी किए जाएगा। बेरोजगार युवाओं का चयन के बाद राज्य शासन द्वारा प्रतिमाह ढाई हजार रूपए युवाओं के बैंक खाते के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए रोजगार कार्यालय में नया पंजीयन कराने की आवश्यकता नही है, क्योंकि बेरोजगारी भत्ते की पात्रता केवल उन्हीं व्यक्तियों को है जिनका पंजीयन कम से कम 2 वर्ष पुराना है। नया पंजीयन कराने वालों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता वर्तमान में नहीं हो सकेगी। उन्होंने बताया कि 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी 2 माह के भीतर कभी भी कराया जा सकता है, इसलिए नवीनीकरण के लिए भी किसी प्रकार की जल्दीबाजी करने की आवश्यकता नही है।
राज्य शासन द्वारा संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए धमतरी विकासखण्ड के 1137 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार कुरूद विकासखण्ड के 976, मगरलोड से 691, नगरी से 684, धमतरी नगर निगम क्षेत्र से 337, आमदी नपा से 39, भखारा नपा से 51, मगरलोड नपा से 50, नगरी नपा से 54 और कुरूद नपा से 24 कुल 4 हजार 047 आनलाईन आवेदन प्राप्त हुए है।
आवेदन किसी भी स्थान से ऑन लाइन पोर्टल पर किया जा सकता है
बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन का ऑन-लाइन पोर्टल 1 अप्रैल खुल गया है। आवेदन करने के लिए रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। आवेदन किसी भी स्थान से ऑन लाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। चॉइस सेंटरों पर भी आवेदन किया जा सकता है।
बेरोजगारी भत्ता के लिए यह दस्तावेज अनिवार्य
बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड तैयार रखें क्योंकि यह दस्तावेज़ आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद सभी आवेदकों को दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए पहले से समय देकर बुलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 5 पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में 3 से 4 वार्डों के समूह के क्लस्टर बनाए गए है। दस्तावेजों का सत्यापन इन क्लस्टरों में किया जा रहा है, जिससे किसी भी आवेदक को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। सत्यापन स्थल पर आवेदकों के बैठने आदि की अच्छी व्यवस्था होगी। सत्यापन के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की टीमें भी उपलब्ध रहेगी। आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है। जिसका सत्यापन बैंक मेनेजर से कराने के बाद बेरोज़गारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जाएगी। आवेदक कृपया ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो। आवेदक को अपने ही बैंक खाते की जानकारी भरनी है। किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं अन्यथा बैंक मेनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा और बेरोजगारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी। बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि नहीं है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को हड़बड़ी करने की आवश्यकता नही है। बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन का पोर्टल लगातार खुला रहेगा और आवेदक किसी भी दिन किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार सभी पात्र व्यक्तियों को बेरोजगारी भत्ता देने के लिये कृतसंकल्पित है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57