Advertisement

धमतरी : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षणः1.5 लाख परिवारों का हुआ सर्वे, 72 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण

धमतरी : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षणः1.5 लाख परिवारों का हुआ सर्वे, 72 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में तेजी से पूरा किया जा रहा सर्वे

370 पंचायतों में एक हजार दल कर रहे सर्वे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी, 15 अप्रैल 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार 01 अप्रैल से धमतरी जिले में निवासरत परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है। जिले के सभी विकासखंडों में मिलाकर अब तक 1 लाख 50 हजार 689 परिवारों का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। लक्ष्य का 72 प्रतिशत सर्वे किया जा चुका है। सर्वे का कार्य 30 अप्रैल तक चलेगा।
जिला पंचायत से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धमतरी में 39 हजार 977, नगरी में 36 हजार 472, मगरलोड में 27 हजार 743 तथा कुरूद में 46 हजार 497 परिवारों सहित कुल 1 लाख 50 हजार 689 परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। मालूम हो कि धमतरी जिले में 370 पंचायतों में सर्वे का कार्य करने के लिए 1000 प्रगणक लगे हुए है। घर घर पहुंचकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इनके कार्य की मॉनिटरिंग के लिए 126 सुपरवाइजर्स की नियुक्ति भी की गयी है। कलेक्टर श्री रघुवंशी लगातार बैठक लेकर सर्वेक्षण की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही फील्ड विजिट कर मौके पर हो रहे सर्वे कार्य का जायजा भी ले रहे हैं।जिसका परिणाम है कि जिले में सर्वेक्षण का कार्य तेजी से जारी है।
सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु परिवार की इकाई राशन कार्ड को तथा सर्वेक्षण हेतु बेसिक डाटा खाद्य विभाग द्वारा बनाए गये राशन कार्ड की जानकारी से लिया जा रहा है। ऐसे परिवार, जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनकी सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत से ली जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी स्थिति में उक्त परिवार सर्वेक्षण में छूटें नहीं। ग्राम पंचायत स्तर में सर्वे करने प्रगणक दल का गठन किया गया है, जिसमें 01 महिला सदस्य एवं 01 पुरुष सदस्य शामिल हैं। कार्य के सुचारू संचालन के लिए जनपद स्तर पर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सर्वे के दौरान सर्वेक्षित परिवार से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि किसी योजना के तहत दिए जाने वाले अनुदान हेतु पृथक से दस्तावेजों की मांग करने की आवश्यकता न हो।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57