
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
केजरीवाल ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
केजरीवाल ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर/ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।.
मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ हफ्तों से बहुत खराब था। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।.