Advertisement

विश्रामपुर: आगामी विधानसभा की चुनाव में कांग्रेसी की सफाया आम पार्टी की बनेगी सरकार -सुरेंद्र गुप्ता

आगामी विधानसभा की चुनाव में कांग्रेसी की सफाया आम पार्टी की बनेगी सरकार -सुरेंद्र गुप्ता

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर- आम आदमी पार्टी अपनी सदस्यता अभियान तेज की
आम आदमी पार्टी सूरजपुर जिला के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर सदस्यता महाअभियान जारी है। पार्टी के इस सदस्यता महा अभियान में छत्तीसगढ़ की जनता बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों, तहसील, ब्लॉक यहां तक की गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। आलम यह है कि आज प्रदेश का सभी वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए आतुर है। हम बहुत जल्द अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। सदस्यता अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा और विश्वास जता रहे हैं। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान छत्तीसगढ में आंधी की तरह चल रही है। जिसमें प्रदेशभर के युवा कांग्रेस-बीजेपी का साथ छोड़कर आप के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप के पदाधिकारी लगातार नए जुड़ने वाले सदस्यों को दिल्ली और पंजाब की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के काम को गिना रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली और पंजाब की सरकार लगातार विकास के नए-नए आयाम गढ़ रही है। गुप्ता ने कहा कि सदस्यता महाअभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भूपेश सरकार को आम आदमी पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM