Advertisement

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार बाप-बेटी को रौंदा, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत

दुर्ग। ACCIDENT NEWS : जिले से सड़क दुर्घटना होती रहती है ऐसा ही एक दुर्घटना दुर्ग जिले हुआ है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी। ट्रक इतना रफ्तार में था कि बाइक चालक को अपने साथ दूर तक घसीटते ले गया। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजर जाने के चलते पिता और बेटी की मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बाइक में पिता और बेटी दुर्ग से नेहरू नगर की तरफ जा रहे थे। बाप-बेटी जैसे ही वाय शेप ब्रिज के ऊपर चढ़े, पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक CG 08 AV 8797 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क में ही गिर गए। ट्रक पहले तो पीछे बैठी लड़की के ऊपर से गुजर गया, उसके बाद उसके पिछले पहिए में बाइक व उसका चालक आ गया। उसके बाद भी ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और उसे उसी तरह अपने साथ घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।

जब बाइक फंस जाने से ट्रक आगे नहीं जा सका तो ट्रक चालक उसे वहीं खड़ा कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक व बाइक को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है। और आगे की जांच में जुट गयी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57