Advertisement

छतीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले एक और जस्टिस…केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। CG high court judge : छतीसगढ़ हाईकोर्ट को एक और जस्टिस मिल गए हैं। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को छतीसगढ़ हाईकोर्ट के नए डिशनल जज के रूप में नियुक्ति कर दी है। वर्तमान में यहां कुल 14 जस्टिस कार्यरत है।संजय कुमार जायसवाल को जस्टिस बनाने के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व दो वरिष्ठ जजों के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 को रिकमंडेशन भेजा था। जिसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सहमति देते हुए केंद्र सरकार को भेज दिया। केंद्र सरकार के आईबी व सम्बंधित विभागों ने वेरिफिकेशन के बाद सहमति के लिए राष्ट्रपति को भेजा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राष्ट्रपति की सहमति व उनके आदेश मिलने के बाद आज केंद्र सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये। जारी आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को दो वर्ष के लिए अतिरिक्त जज के रूप में छतीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति से हाईकोर्ट में अब 15 जस्टिस हो गए हैं।

नए जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की नियुक्ति बेंच कोटे से हुई है। वह वर्तमान में दुर्ग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। पूर्व में वह छतीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल न्यायिक भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी उम्र 58 वर्ष है। जब वे 57 वर्ष के थे तब उनकी नियुक्ति की अनुशंसा की गई थी।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57