Advertisement

बलरामपुर:मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लोगों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लोगों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मनोज यादव/न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कई योजनाओं जैसे शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना और चिरायु योजना की शुरूआत की है। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना। इस योजना से जिले के नगरीय निकाय के स्लम क्षेत्रों में निवासरत लोगों को अब अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती बल्कि अस्पताल खुद चलकर उनके पास आ रहा है और उन्हें अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा बीमारी की जॉच कर निःशुल्क दवाईयाँ भी प्रदान की जा रही है।
02 मेडिकल यूनिट दे रही चिकित्सकीय सेवायें
अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का क्रियान्वयन 02 मोबाईल मेडिकल यूनिट वैन प्रदान किया गया है, जिसके माध्यम से जिले के पांचों नगरीय निकायों में मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन शहरी क्षेत्रों के पारा-मोहल्ले में जाकर लोगों का निःशुल्क इलाज कर रही है। साथ ही ईलाज हेतु आने वाले मरीजों को निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, जांच एवं दवाइयों का वितरण तथा वैन में ही 29 प्रकार की निःशुल्क लैब जांच सुविधा भी उपलब्ध है, जिसका रिर्पोट मरीजों को तत्काल प्रदान कर उनका उपचार किया जाता है। इस योजना के माध्यम से जिले के पांचों नगरीय निकायों की स्लम क्षेत्रों में अब तक 613 कैम्प लगाकर लगभग 38 हजार लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा से लाभान्वित किया गया है। साथ ही अब तक 9 हजार 244 लोगों का निःशुल्क जांच एवं 31 हजार 665 लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया है।
जरूरतमंदों तक पहुंच रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों की खून जांच, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, रक्तचाप एवं पल्स की जांच कुशल लैब तकनिशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जा रही है। नगरीय क्षेत्रों की स्लम क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों एवं बस्तियों में रहने वाले ऐसे लोग जो कई कारणों से अपना इलाज कराने अस्पताल तक नहीं पहुंच पाने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, उनका का निःशुल्क ईलाज मेडिकल यूनिट के चिकित्सक दल के द्वारा किया जा रहा है।
जिले में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन सुबह 09 बजे से 04 बजे तक नगरीय निकाय के चिन्हांकित क्षेत्रों में 01 अप्रैल 2022 से किया जा रहा है। नगर पालिका बलरामपुर में मोबाईल मेडिकल यूनिट में ईलाज करवाने आए जवाहरनगर के निवासी श्री विश्वनाथ गोलदार ने बताया कि उन्हें रक्तचाप की समस्या है, वे इसी मेडिकल यूनिट से अपना ईलाज करवा लेते हैं। मुझे अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, साथ ही समय और पैसे दोनों की बचत होती है। बलरामपुर निवासी रूबी मिंज अपना इलाज करवाने मोबाईल मेडिकल यूनिट पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसका चिकित्सक ने हीमोग्लोबिन की जांच कर निःशुल्क दवाई प्रदान किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57