Advertisement

देवभोग_देवभोग आत्मानंद स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.88%

देवभोग_देवभोग आत्मानंद स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.88% रहा। परीक्षा परिणाम पा कर योजना से अभिभूत पलको ने कहा महंगे निजी स्कूल में पढ़ाने का सपना सरकारी योजना से साकार हो रहा।
देवभोग में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल का परीक्षा परिणाम बुधवार को प्राचार्य गिरीश चंद्र बेहेरा ने घोषित किया है।स्कूल में 451 की दर्ज संख्या थी,जिसमे 449 ने परीक्षा में भाग लिया था,इनमे से 444 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है।प्राचार्य बेहेरा ने पालको की मौजूदगी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में से प्रत्येक कक्षा के टॉप 3 छात्रों को अंक सूची का वितरण कर छात्र व पालकों को बधाई दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

टॉपर में ज्यादातर बेटियो के नाम_ कक्षा पहली में पूर्वांश साहू 92.90%,आशीष सतपथी 89.89%,अभिरसा पात्र 88.60%, कक्षा दूसरी में आद्या साहू 94.19%,फत्तेराम नायक 92.90%,ख्याति सिन्हा 86.67%, कक्षा तीसरी में रेशमी ध्रुव 95.96%,पायल पाटकर 93.54%, धवलांगी टाडिल्य 90.96%,कक्षा चौथी में मुहूर्त 92%,आकृति यादव 89%,नम्रता नेताम 87%,कक्षा पांचवी में भाग्यश्री सोनी 95%,कुलेश यादव,सुमन चक्रधारी 94%,माधवी सिन्हा 92%,कक्षा छठवीं में रौनक देवांगन 93%,राधाकांत 92%, चैतन नागेश 91%,कक्षा सातवी में नागेंद्र नागेश 97%,घृतश्री सिन्हा 95%, दामिनी बघेल 92%,कक्षा आठवीं में वर्षा दीवान 85%,झरना रानी 93%,हर्षकांत कश्यप 81%, कक्षा नवमी में सक्षम मिश्रा 89%,रजनीश बीसी 86% एंव शिवांश मिश्रा 84% अंक अर्जित कर टॉप थ्री में शामिल हुए।

पालक बोले बच्चो की अध्यायन कुशलता बढ़ी_ बच्चो के परिणाम लेने पहूचे सभी पालकों के चेहरे में बच्चो की सफलता की मुस्कान झलक रही थी। पालक योगेंद्र यदु,रोशन टाडिल्य,चंचल सिन्हा समेत सभी ने कहा की अब हमारे बच्चो को महंगे प्राइवेट स्कूल के तर्ज पर शिक्षण सुविधा मिल रहा है,पहले की तुलना में बच्चो के अध्यापन कौशल में बढ़ोतरी हुआ है।पालक समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पात्र एवम पालकों ने इसके लिए संस्था के अलावा सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।पालकों ने कहा की सीएम भूपेश की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी।
फोटो_

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57