दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में शहीद हुए जवानो को गोहरापदर में भाजपाइयों सहित ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजली

दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में शहीद हुए जवानो को गोहरापदर में भाजपाइयों सहित ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजली

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गोहरापदर/छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर में बीते मंगलवार को हुई नक्सली घटना में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को गोहरापदर के बजरंग चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर नमन किया।
ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को छत्तीसगढ़ को दहला देने वाली घटना हुई और प्रदेश के घोर वनांचल क्षेत्र अरनपुर में मंगलवार दोपहर डीआरजी के 10 जवानो सहित 11 व्यक्तियों की नक्सलियों द्वारा रचे षड्यंत्र से आईडी ब्लास्ट में जान चली गई।बहरहाल लंबे समय बाद नक्सलियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है जिससे शासन प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस दौरान भाजपा ज़िला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा और भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने जवानो पर हुए हमले की घोर निंदा की और शहीदों को नमन किया।

शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में महामंत्री तानसिंह माँझी,खेमराज सिन्हा,धनीराम सिन्हा,देवीसिंह पटेल,पदमन नागेश,बेनुराम नागेश,कीर्तनराम यादव,गुनसागर यादव,वेदमल पांडे,दाऊलाल यादव,बीरबल बघेल,नाको यादव,केसरी दौरा,हेमनाथ यादव,दुर्गाप्रसाद मिश्रा,प्यारेलाल कश्यप,चंदर दौरा उपस्थित रहे।