
भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से सौजन्य भेंटकर संगाठत्मक चर्चा की
भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से सौजन्य भेंटकर संगाठत्मक चर्चा की!
गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से सरगुजा सम्भाग के सूरजपुर जिले से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मो० इसराईल, शिवनंदनपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवधन राम विझिया, मण्डल महामंत्री संदीप सरकार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य व सूरजपुर शहर पूर्व मण्डल अध्यक्ष इक़बाल खान सभी भाजपा नेताओं ने प्रदेश संगठन से संगठात्मक चर्चाओं को लेकर एक साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी से सौजन्य मुलाकात की, तथा क्षेत्र की राजनीति गतिविधियों से संबंधित चर्चा किया किए।








