Advertisement

जिले में मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री मितान, धन्वन्तरि मेडिकल और शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का बेहतर क्रियान्वयन

धमतरी : विशेष लेख : जिले में मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री मितान, धन्वन्तरि मेडिकल और शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का बेहतर क्रियान्वयन
विशेष लेख
3 हजार 219 लोगों तक पहुंचे मितान, 1 लाख 89 हजार से ज्यादा लोगों तक मुफ्त इलाज के लिए पहुंची एम्बुलेंस

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से दवा खरीदकर लोगों ने बचाए 58 लाख रूपए

अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लंबी लाईनों से मिली छुटकारा

लोगों के समय, पैसे और श्रम से राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मितान योजना,मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना का संचालन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से यह योजनाएं संचलित है। इन योजनाओं ने अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लाइन में खड़े होने और अनावश्यक खर्चों से लोगों को राहत पहुंचाई है। लोगों को घर बैठे शासकीय दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मितान योजना का मई 2022 को शुभारंभ किया गया।

घर तक पहुंच रहे मितान-
राज्य सरकार द्वारा यह महत्वाकांक्षी योजना आम नागरिकों के घरों तक नागरिक उन्मुख सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। ताकि आम लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए बार-बार नगर निगमों, तहसीलों और अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता न पड़े। नगर पालिक निगमों में मितान योजना को सफलतापूर्वक शुरू किया गया है, जिसमें योजना के प्रथम चरण में 15 नागरिक सेवाओं को प्रारंभ किया गया है।
मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत 3 हजार 219 से अधिक नागरिकों को उनकी आवश्यकता के शासकीय दस्तावेज घर बैठे ही प्रदान किए गए हैं। योजना अंतर्गत अब तक 3 हजार 550 से अधिक नागरिकों ने दस्तावेज संबंधी जानकारी टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करके प्राप्त की है। योजना का उद्देश्य एक प्रभावी होम डिलीवरी मॉडल की मदद से नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। इसीलिए यह योजना दिहाड़ी मजदूरों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को अपना बहुमूल्य समय, धन तथा ऊर्जा बचाने में मददगार है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग कार्यालयों में जाने से असमर्थ होने के कारण, इस योजना से अत्याधिक लाभान्वित हो सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

z
मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शासकीय सेवाओं को नागरिकों के घर पर उपलब्ध कराने के लिए राज्य के बेरोजगार युवाओं को मितान एजेंट के रूप में तैनात करके लाभान्वित किया जा रहा है, जो आवश्यक दस्तावेज लेने और प्रमाण पत्र पहुंचाने के लिए नागरिकों के घर जा रहे हैं। यह योजना युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही है, साथ ही आम नागरिकों को उनके घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान कर रही है।
यह योजना राज्य सरकार द्वारा एक अनुकरणीय पहल है। इस योजना के तहत नागरिकों को उनके घरों में आराम से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना, आधार कार्ड पंजीकरण (5 वर्ष तक के बच्चों के लिए) आधार के मोबाइल नंबर में सुधार आदि जैसे प्रासंगिक प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। उन्हें विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्राप्त हो रही है।
मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदक को मितान की सेवा लेने अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए टोल-फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होता है और आवश्यकतानुसार प्रमाणपत्र के लिए कॉल सेंटर प्रतिनिधि को निवेदन करते है।
कॉल करने पर मितान प्रतिनिधि बताते है कि सेवाओं का लाभ लेने के लिए आप सेवा शुल्क के साथ संबंधित दस्तावेज तैयार रखे। इसके बाद मितान के प्रतिनिधि तय समय और तिथि पर आवेदक के घर पहुंचते है। दस्तावेज लेकर वे प्रमाण पत्र बनने के बाद मितान प्रतिनिधि घर पहुंचाने आते है।

1 लाख 89 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ निशुल्क इलाज-
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिले में अब तक 1 लाख 89 हजार 8 सौ 88 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया है। साथ ही 47 हजार 847 मरीजों का निशुल्क पैथालौजी टेस्ट और करीब 1 लाख 65 हजार 194 मरीजों को दवा वितरण किया जा चुका है। अब 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से झुग्गी बस्तियों में ही निशुल्क परामर्श, ईलाज, दवाईयां और पैथालॉजी लैब की सुविधा सभी नगरीय निकायों में उपलब्ध है।
योजना का उद्देश्य नगरीय निकायों में निवासरत शहरी गरीब परिवारों को उनके घरों के समीप ही मुफ्त चिकित्सीय जांच, लैब टेस्ट एवं मुफ्त दवाईयां मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना का विस्तार करने के उद्देश्य सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में 31 मार्च 2022 से प्रारंभ किया गया है। योजना के पात्र हितग्राही निकाय क्षेत्र के सभी नागरिक है। स्लम क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
43 हजार 288 लोगों को मिली सस्ती दवाईयां-

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना अंतर्गत जिले के 6 नगरीय निकायों में 7 दुकानें शुरू की जा चुकी हैं। इन दुकानों में 329 जेनेरिक दवाएं, 28 सर्जिकल आइटम आदि उपलब्ध है। यह योजना आमजनों को ब्रांडेड जेनेरिक दवाईयां और सर्जिकल आइटम्स की सस्ती दरों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इन दुकानों में शासकीय चिकित्सकों को पर्ची पर जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना के तहत 1 करोड़ 9 लाख 37 हजार 798 रूपए एमआरपी की दवाइयों के विक्रय पर 43 हजार 288 से ज्यादा हितग्राहियों को 58 लाख 167 रुपए की राशि की बचत का लाभ मिल चुका है।
दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इन दुकानों में देश की ख्यातिप्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने की शर्त रखी गई है। उपलब्ध दवाइयों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इंसुलीन आदि सम्मिलित रहेगी। साथ ही साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम भी न्यूनतम 50 प्रतिशत की भारी छूट के साथ उपलब्ध है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47