Advertisement

मौसमी बीमारियों से बचाव के संंबंध में स्वास्थ्य विभाग ने दिए टिप्स

रायगढ़ : मौसमी बीमारियों से बचाव के संंबंध में स्वास्थ्य विभाग ने दिए टिप्स

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने ऋतु परिवर्तन से होने वाली मौसमी बीमारी के प्रति जनसामान्य को सचेत रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि मौसम और टेंपरेचर में बदलाव के कारण इंफेक्शन फैल सकता है। इनवायरमेंट और टेंपरेचर में काफी बदलाव होते है जिसके कारण गर्मियों के मौसम में टायफाइड, मलेरिया, डेंगू जैसे वायरल बीमारियां होती रहती है और कभी-कभी बिना मौसम की बारिश होने लगती है। इसलिए कुछ चीजों को डेली लाइफ का हिस्सा बना लें और हेल्दी रहे और गर्मी में हेल्दी रहने के लिए कुछ बातों पर मुख्य रूप से ध्यान देना चाहिए जैसे शरीर में हाइड्रेशन की कमी होने से बार-बार मुंह सूखना, लगातार यूरिन का प्रेशर फील होना, सिर में बिना बात दर्द होना, बैचेनी लगना, सिर घूमना, कब्ज होना, मसल्स में खिचांव फील होना। फिजकली एक्टिव- फिजिकली फिट रहने के लिए आप हर दिन 40 मिनट वॉक करें या 25 मिनट एक्सरसाइज करें। सन एक्सपोजर-धूप से डरकर ज्यादातर लोग बाहर निकलने से डरते है अगर लंबे समय तक बॉडी को सनएक्सपोजर से बचाते है, तो मेंटल हेल्थ की समस्याओ के साथ नींद डिस्टर्ब हो सकती हैं। पूरी नींद- ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें इतना समय दिमाग को रिलैक्स करने और बॉडी को हील करने के लिए जरूरी होता है इतना समय सोने से शरीर स्वस्थ रहता है और गर्मी का असर मेंटली डिस्टर्ब भी नहीं करता है। सही डायट-गर्मी मौसम में अपनी हेल्दी डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए और जैसे दही को हमेशा लंच टाइम में खांए, ड्राइ फू्रट्स नाश्ते में लें या स्नैक्स में ले, फल हमेशा नाश्ते और लंच के बीच के टाइम में खाएं तथा इन सबके साथ सबसे महत्वपूर्ण लोगों को अपनी डाइट में विटामिन-सी का इस्तेमाल करना चाहिये, जिससे इम्यूनिटी करने के लिये काफी अच्छा रहता है और काफी पानी पीना चाहिये क्योंकि पानी हर इंफेक्शन को कम करता है। शरीर को ठंडा रखने वाले पेय पदार्थ जैसे-नारियल पानी, नींबू पानी, हर्बल चाय का सेवन करना चाहिए ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57