Advertisement

थाना बतौली पुलिस द्वारा थाना छेत्र के सरपंच उपसरपंच की बैठक की गई आयोजित……..

थाना बतौली पुलिस द्वारा थाना छेत्र के सरपंच उपसरपंच की बैठक की गई आयोजित।
ग्राम स्तर पर ग्राम सभा के द्वारा आमनागरिकों मे जागरूकता उत्पन्न करने के साथ साथ दी गई विधिक जानकारी।
बैठक मे विधिक जानकारी सहित मुसाफिरो की सुचना देकर अपराध नियंत्रण मे मदद हेतु की गई अपील।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे ग्राम स्तर पर आमनागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के सरपंचों/उपसरपंचो की बैठक आयोजित कर प्रत्येक ग्राम मे जागरूकता अभियान चलाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

इसी क्रम मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक फरदीनंद कुजूर ने जनप्रतिनिधियों को बाहरी व्यक्तियों के गाँव आकर निवास करने पर ग्रामीण स्वयं जागरूक होकर मुसाफिर व्यक्तियों की जानकारी पंचायत एवं थाना को देवे एवं ग्राम के सरपंच एवं उपसरपंच ग्राम स्तर पर मुसाफिरो की जानकारी रखना सुनिश्चित करें ऐसे प्रबंधों से थाना छेत्र मे अपराध मे प्रभावी कमी लायी जा सकेगी एवं थाना क्षेत्र में पास्को एक्ट, साइबर क्राइम जैसे अपराधों के नियंत्रण हेतु ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न करें।

साइबर क्राइम के लिए विशेष रुप ग्राम वासियों को जागृत करने की आवश्यकता हैं, सभी मोबाइल धारकों को यह बताने की जरूरत है कि अनजान नंबरों से आए हुए फोन, वॉइस कॉल अथवा विडिओ कॉल पर बात ना करें और किसी भी प्रकार का ओटीपी किसी व्यक्ति को ना देकर ठगी की घटना से बचे।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी बतौली फरदीनन्द कुजूर एवं थाना बतौली के अधिकारी कर्मचारी सहित थाना छेत्र के ग्राम के सरपंच और उपसरपंच बैठक मे शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05